News

VIDEO: आगरा के नगर निगम के इंजिनियर और ठेकेदार के बीच विवाद, सड़क पर अधिकारी ने किया अभद्र व्यवहार, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक नगर निगम के इंजिनियर और एक ठेकेदार जो की सड़क का काम करवा रहा है. दोनों के बीच काफी बहस होती है. इस दौरान इंजिनियर काफी आग बबूला होता है.

VIDEO: आगरा के नगर निगम के इंजिनियर और ठेकेदार के बीच विवाद, सड़क पर अधिकारी ने किया अभद्र व्यवहार, वीडियो वायरल
Credit-(X,@madanjournalist)

आगरा, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक नगर निगम के इंजिनियर और एक ठेकेदार जो की सड़क का काम करवा रहा है. दोनों के बीच काफी बहस होती है. इस दौरान इंजिनियर काफी आग बबूला होता है. इंजिनियर जमकर इस ठेकेदार को खरी खोटी सुनाता है और उससे बदतमीजी भी करता है. ये सब बीच सड़क पर हो रहा होता है. इस वीडियो में एक बार फिर उत्तर प्रदेश के सरकारी नौकरी में तैनात बाबूगिरी सामने आई है. वीडियो में देख सकते है की इंजिनियर कह रहा है की सुखी गिट्टी डलवाकर काम करवा रहा है , ठेकेदार कहता है गीली गिट्टी डलवाई है. इसके बाद अधिकारी कहता है, दिमाग खराब है तुम्हारा , तो ठेकेदार कहता है ,दिमाग तुम्हारा खराब है. अधिकारी कहता है की 2 महीने से नाटक कर रहा है, तो  ठेकेदार कहता है की खंबा नहीं हट रहा है तो मैं क्या करूं. ठेकेदार कहता है ,' जब खंबा ही नहीं हट रहा है तो मैं कैसे काम करूं. फिर अधिकारी कहता है की ,' यहां चोरी करने आया है तू, सुखी गिट्टी डाल रहा है. इस दौरान काफी लोग इन्हें देख रहे होते है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @madanjournalist नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Fake Apple Products Video: एप्पल के नाम से नकली प्रोडक्ट्स बेचने वाले रैकेट का भंडाफोड़, आगरा पुलिस की कार्रवाई, 1.5 करोड़ का सामान जब्त

आगरा में नगर निगम के अधिकारी का अभद्र व्यवहार

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).