Agra: क्राउन प्रिंस Frederik Andre Henrik Christian और डेनमार्क की क्राउन राजकुमारी Mary Elizabeth ने ताजमहल का किया दीदार
डेनमार्क के शाही परिवार की ओर से दो दशकों में यह पहली यात्रा है. इससे पहले, क्राउन प्रिंस ने 2003 में भारत की यात्रा की थी. महारानी मारग्रेट II ने 2003 में क्राउन प्रिंसेस के रूप में भारत का दौरा किया था.
डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन (Denmark Crown Prince Frederik Andre Henrik Christian) और क्राउन प्रिंसेस, मैरी एलिजाबेथ (Mary Elizabeth) सोमवार को भारत पहुंचे. वे यहां 26 फरवरी से 2 मार्च तक रहेंगे. रविवार को क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन और डेनमार्क की क्राउन राजकुमारी मैरी एलिजाबेथ आगरा में ताजमहल का दीदार किया.
डेनमार्क के शाही परिवार की ओर से दो दशकों में यह पहली यात्रा है. इससे पहले, क्राउन प्रिंस ने 2003 में भारत की यात्रा की थी. महारानी मारग्रेट II ने 2003 में क्राउन प्रिंसेस के रूप में भारत का दौरा किया था.
MEA ने कहा, "भारत और डेनमार्क जीवंत और खुले लोकतंत्र के रूप में, नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के सामान्य मूल्यों और महत्वपूर्ण बहुपक्षीय मुद्दों पर विचारों के अभिसरण को साझा करते हैं. इस यात्रा से भारत और डेनमार्क के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने और बढ़ाने की उम्मीद है."
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2023 02:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

