Delhi-Agra Expressway Accident: दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, मथुरा में घने कोहरे के बीच कई बसों में आग, 4 की मौत
उत्तर प्रदेश के मथुरा ज़िले में आज सुबह तड़के घने कोहरे के कारण दिल्ली–आगरा एक्सप्रेसवे पर वाहनों की टक्कर के बाद कई बसों में आग लग गई, जिससे कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह भीषण हादसा यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 127 पर हुआ....
मथुरा, 16 दिसंबर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) ज़िले में आज सुबह तड़के घने कोहरे के कारण दिल्ली–आगरा एक्सप्रेसवे (Delhi-Agra Expressway) पर वाहनों की टक्कर के बाद कई बसों में आग लग गई, जिससे कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह भीषण हादसा यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 127 पर हुआ. हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत व बचाव अभियान शुरू किया गया. ANI के अनुसार, आग पर काबू पाने और बसों में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए 11 फायर टेंडर तैनात किए गए. एएनआई द्वारा पोस्ट किये गए वीडियो में देखा जा सकता है कि बस की हालत बहुत ख़राब है और वो पूरी तरह से जलकर ख़ाक हो चुका है. 25 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह भी पढ़ें: Leopard Attack in Ahilyanagar: दादी के सामने 4 साल के बच्चे को खींच ले गया तेंदुआ, मासूम की हुई मौत, अहिल्यानगर जिले के गांव में फैला शोक
दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में 4 की मौत 25 घायल
#WATCH | Mathura, UP: Several buses catch fire on the Delhi-Agra Expressway, also referred to as the Delhi-Agra Expressway, in Mathura.
Visuals from the spot. pic.twitter.com/rceaakYsyM
— ANI (@ANI) December 16, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2025 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

