2024 तक सोनिया गांधी ही रहेंगी कांग्रेस अध्यक्ष, शशि थरूर ने कहा- पार्टी में सुधार तथा नई जान फूंकना जरूरी
कांग्रेस पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव सहित आगामी चुनावों में चुनावी चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है. CWC ने सर्वसम्मति से सोनिया गांधी के नेतृत्व में अपने विश्वास की पुष्टि की और उनसे कांग्रेस का नेतृत्व करने का अनुरोध किया.
CWC Meeting: सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक खत्म हो गई है. बैठक में चुनावी हार पर चर्चा की गई. कांग्रेस पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव सहित आगामी चुनावों में चुनावी चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है. CWC ने सर्वसम्मति से सोनिया गांधी के नेतृत्व में अपने विश्वास की पुष्टि की और उनसे कांग्रेस का नेतृत्व करने का अनुरोध किया. वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार को कहा कि देश में कांग्रेस आज भी सबसे विश्वसनीय विपक्षी दल है और इसलिए इसमें सुधार तथा नई जान फूंकना जरूरी है.
बैठक के बाद कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ही हमारा नेतृत्व करेंगी और भविष्य में कदम उठाएंगी. हम सभी को उनके नेतृत्व पर भरोसा है. सीडब्ल्यूसी बैठक के बाद गोवा के प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने कहा कि सोनिया गांधी पार्टी की अध्यक्ष बनी रहेंगी. 5 राज्यों के चुनाव को लेकर हुई विस्तृत चर्चा हमने चर्चा की कि चीजों को कैसे आगे बढ़ाया जाए और हम आगामी चुनावों की तैयारी कैसे करें.
कांग्रेस पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव सहित आगामी चुनावों में चुनावी चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। CWC ने सर्वसम्मति से सोनिया गांधी के नेतृत्व में अपने विश्वास की पुष्टि की और उनसे कांग्रेस का नेतृत्व करने का अनुरोध किया: कांग्रेस pic.twitter.com/asRXNgnTFA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2022 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

