CM Yogi Ram Lalla Pooja Video: अयोध्या में सीएम योगी ने की रामलला का पूजा, वीणा की प्रतिमा के साथ ली सेल्फी, PM मोदी का दौरा कल
मुख्यमंत्री योगी ने वीणा की प्रतिमा के साथ सेल्फी भी ली. उन्होंने अधिकारियों को भव्य तैयारियों और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए.
CM Yogi offers prayers at Ramlala temple in Ayodhya: अयोध्या धाम कल यानी 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक ऐतिहासिक यात्रा की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस यात्रा को यादगार बनाने के लिए प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पूरी तरह से जुटी हुई है.
आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया. साथ ही, उन्होंने उस रैली स्थल का भी निरीक्षण किया, जहां कल प्रधानमंत्री मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने वीणा की प्रतिमा के साथ सेल्फी भी ली. उन्होंने अधिकारियों को भव्य तैयारियों और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए.
#WATCH | UP CM Yogi Adityanath offers prayers at Ram Lalla temple in Ayodhya pic.twitter.com/fxp3XL4Orf
— ANI (@ANI) December 29, 2023
अयोध्या को भव्य रूप से सजाया गया है. मुख्य गलियों और चौराहों को रंग-बिरंगे फूलों और मालाओं से सजाया गया है. जगह-जगह भगवान राम और प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में पोस्टर और बैनर भी लगाए गए हैं.
#WATCH | Ayodhya: UP CM Yogi Adityanath takes a selfie after inspecting the ground where PM Modi will be holding a rally tomorrow pic.twitter.com/5TQUjcmxOz
— ANI (@ANI) December 29, 2023
प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या में नवनिर्मित हवाई अड्डे का भी उद्घाटन करेंगे. यह हवाई अड्डा न केवल अयोध्या के विकास में मील का पत्थर साबित होगा बल्कि तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए आने-जाने में भी सुविधा प्रदान करेगा.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2023 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

