New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 2nd T20I Match Winner Prediction: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 17 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैमिल्टन (Hamilton) के सेडॉन पार्क (Seddon Park) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान केशव महाराज (Keshav Maharaj) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Abhishek Sharma Stats In IPL: आईपीएल में अभिषेक शर्मा के दमदार आंकड़े, सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड
इस सीरीज में दोनों टीमें युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहेंगी. न्यूजीलैंड टीम में डेवॉन कॉनवे,टिम रॉबिन्सन तथा टॉम लैथम की वापसी हो रही है तो दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका ने केशव महाराज के नेतृत्व में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है. दोनों टीमों ने टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन ट्रॉफी जीतने में नाकामयाब रही. इस पहले मैच में दोनों टीमों की कोशिश श्रृंखला में जीत के साथ शुरुआत करने की रहेगी.
पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम 14.3 ओवरों में महज 91 रन बनाकर सिमट गई. न्यूजीलैंड की तरफ से जेम्स नीशम ने सबसे ज्यादा 26 रनों की शानदार पारी खेली. दक्षिण अफ्रीका की ओर से नकोबानी मोकोएना ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए.
दक्षिण अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 92 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 16.4 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सलामी बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइज़न ने सबसे ज्यादा नाबाद 45 रनों की धुआंधार पारी खेली.
ये टीम मार सकती है बाजी (NZ vs SA 2nd T20I Match Winner Prediction)
मौजूदा फॉर्म, घरेलू परिस्थितियों और टीम संतुलन को देखते हुए न्यूजीलैंड की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. सेडॉन पार्क की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार हो सकती है और यहां हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. अगर डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम अच्छी बल्लेबाजी करते हैं तो न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में रह सकता है. वहीं दक्षिण अफ्रीका के पास टोनी डी ज़ोरज़ी, जेसन स्मिथ और जॉर्डन हरमन जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में गेराल्ड कोएत्ज़ी, ओटनील बार्टमैन और केशव महाराज दक्षिण अफ्रीका के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.
न्यूजीलैंड की जीत की संभावना: 55%
दक्षिण अफ्रीका की जीत की संभावना: 45%
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (NZ vs SA 2nd T20I Match Playing Prediction)
न्यूजीलैंड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), केटीन क्लार्क, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फॉल्क्स, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), जेडन लेनोक्स, कोल मैककोन्ची, टिम रॉबिन्सन.
दक्षिण अफ्रीका: केशव महाराज (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, टोनी डी ज़ोरज़ी, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, जॉर्ज लिंडे, एंडिले सिमलेन, लूथो सिपाम्ला, प्रेनेलन सुब्रायन, जेसन स्मिथ.
नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY