देश

CM Kejriwal in Ayodhya: अयोध्या पहुंचे सीएम केजरीवाल और भगवंत मान, भगवान रामलला के किए दर्शन

CM Kejriwal in Ayodhya: अयोध्या पहुंचे सीएम केजरीवाल और भगवंत मान, भगवान रामलला के किए दर्शन
Cm kejriwal Credit- ANI

CM Kejriwal in Ayodhya: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान आज अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे. यहां उन्होंने राम मंदिर में भगवान रामलला की पूजा-अर्चना की. पूजा के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रामलला के दर्शन करने के बाद मुझे एक असीम शांति का अनुभव हुआ. हर दिन लाखों भक्त यहां दर्शन करने आते हैं. मैंने सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की. वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि आज रामलला के दर्शन हुए. हमने भगवान से यही प्रार्थना की है कि देश की तरक्की हो, सुख-शांति रहे और सब में आपस में भाईचारा बना रहें.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2024 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).