CM Dhami in Ayodhya: अयोध्या के लिए रवाना हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी, रामलला के करेंगे दर्शन- VIDEO
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे से अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं. यहां वे हनुमान गढ़ी और रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे.
CM Dhami in Ayodhya: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ देहरादून के जॉलीग्रांट हवाई अड्डे से अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं. यहां वे हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे. इससे पहले भी धामी सरकार के मंत्रियों के अयोध्या जाकर दर्शन करने की तैयारी थी, लेकिन वहां भारी भीड़ होने से मुख्यमंत्री ने अयोध्या जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था. वह सुबह साढ़े 10 बजे अयोध्या पहुंचेंगे. वहां से सीधे हनुमानगढ़ी जाएंगे. सीएम धामी करीब 7 घंटे अयोध्या में रहकर भगवान रामलला से उत्तराखंड वासियों के सुख समृद्धि की प्रार्थना करेंगे. शाम 5 बजे सीएम धामी अपने मंत्रियों के साथ देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे.
सीएम धामी कैबिनेट मंत्रियों के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुए:
#WATCH देहरादून: देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे से अयोध्या के लिए रवाना होते समय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने "जय सिया राम" का उद्घोष किया। pic.twitter.com/MNz1NNvH96
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2024
Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami along with his cabinet ministers left for Ayodhya from Jolly Grant Airport in Dehradun. pic.twitter.com/VMaTW5SXXc
— ANI (@ANI) February 20, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2024 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

