देश

VIDEO: तिरंगे में नहाया लाल चौक का घंटाघर, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कश्मीर में जश्न का माहौल

सोशल मीडिया पर तिरंगे में नहाए घंटा घर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो जम्मू-कश्मीर में बढ़ते राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना का प्रतीक बन गया है.

VIDEO: तिरंगे में नहाया लाल चौक का घंटाघर, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कश्मीर में जश्न का माहौल
(Photo : X)

Eve of 75th Republic Day: 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ऐतिहासिक लाल चौक का प्रसिद्ध घंटा घर तिरंगे के रंगों में जगमगा उठा. जिला प्रशासन द्वारा की गई इस पहल ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का संचार किया. सोशल मीडिया पर तिरंगे में नहाए घंटा घर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो जम्मू-कश्मीर में बढ़ते राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना का प्रतीक बन गया है.

लाल चौक का घंटा घर, श्रीनगर का ही नहीं, बल्कि पूरे जम्मू-कश्मीर का एक महत्वपूर्ण स्थल है. यह घंटा घर सदियों से शहर के दिल की धड़कन बना हुआ है और अब तिरंगे की रोशनी में इसकी शोभा और भी बढ़ गई है. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर यह रोशनी जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए गणतंत्र  के 75 वर्षों का जश्न मनाने और राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करने का एक खास अवसर बन गया है.

तिरंगे में नहाए घंटा घर का वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी उत्साहित हैं. कई लोगों ने कमेंट में लिखा है कि यह दृश्य बेहद मनमोहक है और इससे जम्मू-कश्मीर में शांति और सौहार्द का संदेश फैल रहा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2024 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).