Chinese Vessel In Indian Ocean: अरुणाचल प्रदेश के तवांग की तरह ही हिंद महासागर में भी भारतीय वीरों से डर कर भागा चीन, Yang Wang-5 को देश की नेवी ने घेर लिया था
अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में एलओसी के पास भारत और चीन के सैनिकों की झड़प के बीच चीन को लेकर एक बड़ी खबर है. कुछ दिन पहले हिंद महासागर क्षेत्र में प्रवेश करने वाला चीन का 'जासूसी जहाज' युआंग वांग-5 को नौसेना ने अब इस क्षेत्र से बाहर निकाल दिया.
Chinese Vessel In Indian Ocean: अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में एलओसी के पास भारत और चीन के सैनिकों की झड़प के बीच चीन को लेकर एक बड़ी खबर है. कुछ दिन पहले हिंद महासागर क्षेत्र में प्रवेश करने वाला चीन का 'जासूसी जहाज' युआंग वांग-5 को नौसेना ने घेर लिया था. जिसके चलते जासूसी जहाज' युआंग वांग-5 को भागना पड़ा. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, इंडियन नेवी (Indian Navy) के सूत्र ने कहा कि लंबी दूरी के निगरानी ड्रोन और समुद्री गश्ती विमान सहित भारतीय नौसेना पोत की ओर से लगातार निगरानी की जा रही थी. यह भी पढ़े: India-China Clash: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में LAC के पास भारत-चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प, मिला करारा जवाब; भागना पड़ा
बता दें कि चीनी सैनिकों ने पिछले सप्ताह अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर घुसपैठ की, लेकिन भारतीय सैनिकों ने ²ढ़ता से उनका मुकाबला किया, जिसके बाद दोनों के बीच झड़प हुई, सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी.सूत्र ने बताया कि- हालांकि किसी के हताहत होने या बड़ी चोट लगने की सूचना नहीं है, लेकिन इस संघर्ष के दौरान कुछ भारतीय और चीनी सैनिकों को मामूली चोटें आई हैं.
ANI Tweet:
Chinese scientific research vessel Yang Wang-5 which had entered Indian Ocean Region a few days back has now moved out of the area. The vessel was being constantly monitored by Indian Navy assets including long-range surveillance drones and maritime patrol aircraft: Navy sources
— ANI (@ANI) December 13, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2022 09:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

