Chhattisgarh: दंतेवाड़ा में पुलिस पर हुए हमले की पीएम मोदी ने की कड़ी निंदा, शहीद जवानों को अर्पित की श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पुलिस पर हुए हमले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ी निंदा करते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है. इसके साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है.
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दंतेवाड़ा (Dantewada) में बुधवार दोपहर पुलिस वालों पर हुए नक्सली हमले में 10 जवान शहीद हो गए, जबकि हमले में एक नागरिक भी मारा गया है. बताया जा रहा है कि ये सभी जवान डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के हैं. दंतेवाड़ा में छत्तीसगढ़ पुलिस पर हुए हमले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कड़ी निंदा करते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है. पीएम मोदी (PM Modi) ने ट्वीट कर लिखा है- दंतेवाड़ा में छत्तीसगढ़ पुलिस पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं. हम हमले में शहीद हुए बहादुर जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है. यह भी पढ़ें: Dantewada Naxal Attack Spot Visual: जबरदस्त धमाके में उड़ गए थे जीप के परखच्चे, जमीन पर हुआ गहरा गड्ढा (Watch Video)
देखें ट्वीट-
Strongly condemn the attack on the Chhattisgarh police in Dantewada. I pay my tributes to the brave personnel we lost in the attack. Their sacrifice will always be remembered. My condolences to the bereaved families.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2023 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

