Chandrayaan 3 Moon Landing Video: अमेरिका, रूस, चीन... सभी को पीछे छोड़कर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा भारत, यहां देखें कैसे हुई चंद्रयान-3 की लैंडिंग
चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखकर इतिहास रच दिया है. चांद के इस छोर पर पहुंचने वाला भारत पहला देश है.
चंदा मामा अब दूर के नहीं रहे. भारत ने चांद पर पहुंच कर इतिहास रच दिया है. चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर (Chandrayaan Vikram Lander) के चंद्रमा की सतह पर उतरने के साथ ही हर भारतवासी गर्व से फूल गया है. चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखकर इतिहास रच दिया है. चांद के इस छोर पर पहुंचने वाला भारत पहला देश है. 14 जुलाई 2023 को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुआ Chandrayaan-3 ने आज शाम 6.04 बजे चांद के साउथ पोल पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की है. इस ऐतिहासिक मिशन की सफलता पर उम्मीदें पूरे देश की लगी हुई थीं. चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का VIDEO आप यहां देख सकते हैं.
#WATCH | Indian Space Research Organisation’s (ISRO) third lunar mission Chandrayaan-3 makes soft-landing on the moon pic.twitter.com/vf4CUPYrsE
— ANI (@ANI) August 23, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2023 06:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

