देश

Chandrababu Naidu Arrest Video: आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के मामले में CID ने की बड़ी कार्रवाई

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को भ्रष्टाचार के एक मामले में आंध्र प्रदेश आपराधिक जांच विभाग (CID) ने गिरफ्तार कर लिया. टीडीपी ने इस बारे में जानकारी दी है.

Chandrababu Naidu Arrest Video: आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के मामले में CID ने की बड़ी कार्रवाई
Chandrababu Naidu (Photo Credit: ANI)

Chandrababu Naidu Arrest Video: आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को भ्रष्टाचार के एक मामले में आंध्र प्रदेश आपराधिक जांच विभाग (CID) ने गिरफ्तार कर लिया. टीडीपी ने इस बारे में जानकारी दी है. भ्रष्टाचार के मामले में आपराधिक जांच विभाग (CID) ने शनिवार (9 सितम्बर) सुबह नाय़डू के खिलाफ कार्रवाई की. ये कार्रवाई सुबह के करीब तीन बजे की गई. नायडू के खिलाफ 2021 में मामला दर्ज किया गया था. वहीं आंध्र प्रदेश पुलिस ने टीडीपी नेता और पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश को पूर्वी गोदावरी जिले में हिरासत में लिया. यह भी पढ़ें: Chandrababu Naidu Arrested: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के मामले में हुई कार्रवाई

जिसकी वीडियो सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 50(1)(2) के तहत जारी नोटिस के अनुसार नायडू को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 और भारतीय दंड संहिता की धारा 120(8), 166, 167, 418, 420, 465, 468, 471, 409, 201, 109आरडब्ल्यू और 37 के तहत गिरफ्तार किया गया है. साथ ही यह भी बताया गया है कि यह गैर जमानती अपराध है. इस मामले में अब केवल अदालत द्वारा ही जमानत मिल सकती है. नीचे आप वीडियो देख सकतें हैं.

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2023 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).