Fir On College Romance: TVF वेब सीरीज 'कॉलेज रोमांस' पर दर्ज होगा केस, जज बोलीं- बेहद गंदी भाषा, लगाना पड़ा ईयरफोन
जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की एकल न्यायाधीश की बेंच ने कहा कि इसमें इस्तेमाल की गई भाषा ‘गंदी, अपवित्र और बेहूदा’ है. ऐसी भाषा युवाओं के दिमाग को विकृत और भ्रष्ट कर देगी.
Fir On College Romance: दिल्ली हाईकोर्ट ने ओटीटी प्लेटफॉर्म टीवीएफ (TVF Web Series) की वेब सीरीज ‘कॉलेज रोमांस’ (College Romance) के निर्माताओं और प्रमुख अभिनेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है. जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की एकल न्यायाधीश की बेंच ने कहा कि इसमें इस्तेमाल की गई भाषा ‘गंदी, अपवित्र और बेहूदा’ है. ऐसी भाषा युवाओं के दिमाग को विकृत और भ्रष्ट कर देगी. विभिन्न एपिसोड में इस्तेमाल की गई भाषा इतनी ज्यादा अश्लील थी कि उनके लिए आसपास के लोगों को चौंकाए बिना अपनी केबिन में सुनना असंभव था. जस्टिस शर्मा को अपने चैंबर में ये वेब सीरीज देखने के लिए ईयरफोन लगाने पड़े थे.
जज ने फैसला सुनाया कि इस मामले में टीवीएफ, इस शो के निदेशक सिमरप्रीत सिंह और अभिनेता अपूर्वा अरोड़ा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 67 (इलेक्ट्रॉनिक रूप में कामुक सामग्री को प्रकाशित या प्रसारित करना) और 67ए (ऐसी सामग्री प्रसारित करना, जिसमें यौन रूप से स्पष्ट कार्य शामिल है) के तहत कार्रवाई का सामना करेंगी.
Delhi High Court criticises the sexually explicit language used in TVF web series 'College Romance'.
The court says that the language used in the show has a "definite effect of depraving and corrupting the minds of young people". #DelhiHighCourt #TVF #CollegeRomance pic.twitter.com/tzuLh7b2Mr
— Bar & Bench (@barandbench) March 6, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2023 09:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

