देश

1.08 Lakh Cr Fertiliser Subsidy: केंद्र ने खरीफ की फसल के लिए 1.08 लाख करोड़ रुपये की उर्वरक सब्सिडी को दी मंजूरी

कैबिनेट ने खरीफ सीजन के लिए 1.08 लाख करोड़ रुपये की उर्वरक सब्सिडी को मंजूरी दी. केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसकी जानकारी दी.

1.08 Lakh Cr Fertiliser Subsidy: केंद्र ने खरीफ की फसल के लिए 1.08 लाख करोड़ रुपये की उर्वरक सब्सिडी को दी मंजूरी
Dr Mansukh Mandaviya | Photo: ANI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई. इस दौरान कई अहम फैसले किए गए. कैबिनेट ने खरीफ सीजन के लिए 1.08 लाख करोड़ रुपये की उर्वरक सब्सिडी को मंजूरी दी. केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसकी जानकारी दी.

खरीफ का मौसम किसानों के लिए महत्वपूर्ण होता है क्योंकि वे इस समय फसल की खेती और उपज बढ़ाने के लिए उर्वरकों पर बहुत अधिक निर्भर होते हैं. मंडाविया ने कहा कि इस कदम से किसानों को रियायती, सस्ती और उचित कीमतों पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2023 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).