Lok Sabha Election 2024: ओडिशा में BJP नहीं करेगी गठबंधन, अकेले लड़ेगी विधानसभा-लोकसभा चुनाव
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ओडिशा की सभी 21 लोकसभा और 147 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने सोशल साइट X के जरिए ये जानकारी दी है.
Lok Sabha Election 2024: ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी किसी से गठबंधन नहीं करेगी. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने सोशल साइट X के जरिए बताया कि उनकी पार्टी सभी 21 लोकसभा और 147 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक के नेतृत्व में ओडिशा की बीजू जनता दल पार्टी ने तमाम राष्ट्रीय मुद्दों पर केंद्र सरकार का सहयोग किया है. इसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं. लेकिन आज राज्य में मोदी सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं जमीन पर नहीं पहुंच पा रही हैं. ओडिशा के गरीब और वंचित लोगों के लिए हम चिंतित हैं. 4.5 करोड़ ओडिशावासियों की आशा, अभिलाषा और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हमने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है.
Bharatiya Janata Party (BJP) will fight alone in all 21 Lok Sabha and 147 Assembly seats in Odisha, says State BJP President Manmohan Samal. pic.twitter.com/OPcqdtP4u4
— ANI (@ANI) March 22, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2024 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

