Manipur Election 2022: मणिपुर में पहले चरण के लिए 38 सीटों पर वोटिंग कल, 173 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
बीजेपी शासित मणिपुर हिंसा की घटनाओं के बीच कल यानी सोमवार को 60 में से 38 विधानसभा सीटों पर मतदान होने जा रहा है.
Manipur Assembly Election 2022: बीजेपी शासित मणिपुर हिंसा की घटनाओं के बीच कल यानी सोमवार को 60 में से 38 विधानसभा सीटों पर मतदान होने जा रहा है. राज्य के मतदाता 15 महिलाओं सहित 173 उम्मीदवारों का भाग्य तय करेंगे. वहीं दूसरे चरण के लिए मतदान 5 मार्च को होगा. इससे पहले मणिपुर में 27 फरवरी और तीन मार्च को वोटिंग होने वाली थी. चुनाव आयोग के अनुसार मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होगा. शाम 4 बजे से पहले कतार में लगे सभी मतदाताओं को टोकन जारी किए जाएंगे और वे मतदान कर सकते हैं. कोई भी मतदाता जो शाम 4 बजे के बाद मतदान केंद्र पर पहुंचेगा वो वोट नहीं डाल सकेगा.
भाजपा शासित #मणिपुर हिंसा की घटनाओं के बीच सोमवार को 60 में से 38 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण के मतदान के लिए तैयार है। राज्य के मतदाता 15 महिलाओं सहित 173 उम्मीदवारों का भाग्य तय करेंगे।#Election2022 pic.twitter.com/wodFpUoevV
— IANS Hindi (@IANSKhabar) February 27, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2022 11:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

