देश

Train Engine Theft: बिहार में सुरंग खोदकर चुराया ट्रेन का इंजन, बेच भी दिया, कबाड़ की दुकान से 13 बोरी पुर्जे बरामद

पुलिस के मुताबिक, मुजफ्फरपुर में एक कबाड़ की दुकान से बरामद किए गए बैग में ट्रेन के इंजन के पुर्जे भरे हुए थे.

Train Engine Theft: बिहार में सुरंग खोदकर चुराया ट्रेन का इंजन, बेच भी दिया, कबाड़ की दुकान से 13 बोरी पुर्जे बरामद
Train Engine (Photo Credit : Wikimedia Commons)

Train Engine Theft in Bihar: बिहार में चोरों ने सुरंग बनाकर पूरा का पूरा रेल इंजन ही गायब कर दिया. पिछले सप्ताह बरौनी (बेगूसराय जिला) के गरहारा यार्ड में मरम्मत के लिए लाए गए ट्रेन के पूरे डीजल इंजन को एक गिरोह ने चुरा लिया था. पुलिस के मुताबिक, मुजफ्फरपुर में एक कबाड़ की दुकान से बरामद किए गए बैग में ट्रेन के इंजन के पुर्जे भरे हुए थे. ये भी पढ़ें- UP: रायबरेली में Toll Plaza पर गेट बंद होने पर नशे में धूत कार सवार ने टोल कर्मियों पर 5-5 सौ के नोट उड़ाए- Watch Viral Video

पुलिस ने यार्ड के पास एक सुरंग का पता लगाया, जिसके माध्यम से चोर इंजन के पुर्जों को चुरा लेते थे और उन्हें बोरियों में भरकर उठा ले जाते थे. वहीं रेलवे के अधिकारी इस मामले से अनजान रहे. इसके पहले पूर्णिया जिले में जहां चोरों ने एक पूरे विंटेज मीटर गेज स्टीम इंजन को ही बेच दिया, जो सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए स्थानीय रेलवे स्टेशन पर तैनात था. रेलवे इंजीनियर ने समस्तीपुर डिवीजन के डिवीजनल मैकेनिकल इंजीनियर की तरफ जारी एक जाली पत्र के आधार पर क्लासिक स्टीम इंजन को बेच दिया था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2022 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).