Banda Boat Accident: बांदा नाव हादसे के बाद आज फिर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, 3 शव बरामद, 17 अभी भी लापता
बांदा में नाव पलटने की घटना के संबंध में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ टीमों द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी है, जिसमें 3 लोग मृत पाए गए, 13 को बचाया गया और 17 लापता हैं.
Banda Boat Accident news, उत्तर प्रदेश: बांदा में नाव पलटने की घटना के संबंध में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ टीमों द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी है, जिसमें 3 लोग मृत पाए गए, 13 को बचाया गया और 17 लापता हैं.
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मरका क्षेत्र से फतेहपुर जिले के जरौली घाट जा रही एक नौका के बृहस्पतिवार को यमुना नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य लोग लापता हैं. मौके पर NDRF और SDRF की टीमें मौजूद है. बारिश और अंधेरे के चलते गुरुवार देर रात रेस्क्यू बंद करना पड़ा था. मरका कस्बे में यमुना नदी पार करते समय नाव पलटने से हादसा हुआ था. हादसे के दौरान करीब तीन दर्जन सवार लोग थे. जिसमें से 13 लोगों को रेस्क्यू कर बचाया गया 17 लोग अभी लापता भी हैं.
वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने बताया कि 30-35 लोगों से भरी एक नौका दोपहर बाद मरका थाना क्षेत्र के यमुना घाट से फतेहपुर जिले के जरौली घाट जा रही थी, तभी बीच जलधारा में हवा का झोंका आने से नौका डगमगा कर पलट गई.
Uttar Pradesh | Search & rescue operations by SDRF & NDRF teams are underway in connection with the Banda boat capsize incident, in which 3 people were found dead, 13 rescued & 17 remain missing. pic.twitter.com/LytAN03NqC
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 12, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2022 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

