मनोरंजन

OnlyFans स्टार Lane V Rogers उर्फ ब्लेक मिशेल का 31 साल की उम्र में मोटरसाइकिल हादसे में निधन, परिवार में पसरा मातम

साउथ कैलिफोर्निया में हुए एक मोटरसाइकिल हादसे में लोकप्रिय ओनलीफैन्स क्रिएटर और एडल्ट फिल्म स्टार लेन वी रोजर्स की मौत हो गई. उन्हें ऑनलाइन ब्लेक मिशेल (Blake Mitchell) के नाम से जाना जाता था. उनकी उम्र मात्र 31 साल थी.

OnlyFans स्टार Lane V Rogers उर्फ ब्लेक मिशेल का 31 साल की उम्र में मोटरसाइकिल हादसे में निधन, परिवार में पसरा मातम
ओनलीफैंस स्टार लेन वी रोजर्स का निधन (Photo Credits: Instagram)

साउथ कैलिफोर्निया (Southern California) में हुए एक मोटरसाइकिल हादसे में लोकप्रिय ओनलीफैन्स (OnlyFans) क्रिएटर और एडल्ट फिल्म स्टार लेन वी रोजर्स (Lane V Rogers) की मौत हो गई. उन्हें ऑनलाइन ब्लेक मिशेल (Blake Mitchell) के नाम से जाना जाता था. उनकी उम्र मात्र 31 साल थी. वेंटुरा काउंटी मेडिकल एग्जामिनर (Ventura County Medical Examiner) के अनुसार, यह हादसा सोमवार (15 दिसंबर) दोपहर को हुआ.

मोटरसाइकिल और एक बॉक्स ट्रक की टक्कर के बाद रोजर्स को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. आपातकालीन टीम घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन उनका जान नहीं बचाई जा सकी. अधिकारियों ने पुष्टि की कि ट्रक का ड्राइवर मौके पर रुका और उसने पूरी तरह से पुलिस के साथ सहयोग किया.

TMZ को एक परिवारिक सदस्य ने बताया कि रोजर्स के निधन से परिवार पूरी तरह से सदमे में है और वे शब्दों में अपनी भावनाएँ व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं. यह भी पढ़ें: Brazil: 23 वर्षीय ओनलीफैंस मॉडल की सेक्स करते समय बालकनी से गिरकर मौत, देखें पोस्ट

ओनलीफैंस स्टार लेन वी रोजर्स की मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Out Magazine (@outmagazine)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2025 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).