देश

Three Bangladeshi Arrested in Assam: असम पुलिस ने अवैध रूप से भारत में घुसे 3 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा, सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने दी जानकारी

असम पुलिस ने सोमवार रात त्रिपुरा से भारत में अवैध घुसपैठ करने वाले तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. हालांकि, बाद में उन्हें वापस बांग्लादेश की तरफ भेज दिया गया.

Three Bangladeshi Arrested in Assam: असम पुलिस ने अवैध रूप से भारत में घुसे 3 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा, सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने दी जानकारी
Photo- X/@himantabiswa

Three Bangladeshi Arrested in Assam: असम पुलिस ने सोमवार रात त्रिपुरा से भारत में अवैध घुसपैठ करने वाले तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. हालांकि, बाद में उन्हें वापस बांग्लादेश की तरफ भेज दिया गया. असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने 'एक्स' पर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा कि असम पुलिस ने कल रात तीन बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा, जो त्रिपुरा की तरफ से भारत में घुसे थे. इन लोगों की पहचान राजशाही जिले के अखिला गांव के अब्दुल अदुद के बेटे एमडी अबू शैद, राजशाही जिले के गोदागरी गांव के दिवंगत अताबुर रहमान के बेटे असदुल इस्लाम और राजशाही जिले के गोदागरी गांव के एमडी सताबुर रहमान के बेटे एमडी सरवर के रूप में हुई है. इनमें से एक के पास आधार कार्ड मिला है, जो दूसरी बार भारत में घुसा था. तीनों का इरादा चेन्नई में मजदूरी के लिए जाना था. हालांकि, उन्हें वापस बांग्लादेश भेज दिया गया है.

ये भी पढें: India-Bangladesh Border: भारत-बांग्लादेश सीमा पर असम पुलिस हाई अलर्ट पर- डीजीपी

असम पुलिस ने अवैध रूप से भारत में घुसे 3 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2024 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).