Asiatic Lion ‘Bahubali’ Died: एशियाई शेर ''बाहुबली' का इटावा लायन सफारी में हुआ निधन, इस कारण से हुई मौत
पिछले कुछ महीनों से मेगाकोलोन (बड़ी आंत का असामान्य फैलाव) से पीड़ित एशियाई शेर 'बाहुबली' की इटावा सफारी पार्क में मौत हो गई है. पांच साल 11 महीने की इस शेर की मंगलवार को मौत हो गई. बता दें की इस महीने की शुरुआत में, अप्रैल से पक्षाघात से पीड़ित तीन वर्षीय नर एशियाई शेर 'केसरी' की 3 दिसंबर को मृत्यु हो गई थी.
Asiatic Lion ‘Bahubali’ Died: पिछले कुछ महीनों से मेगाकोलोन (बड़ी आंत का असामान्य फैलाव) से पीड़ित एशियाई शेर 'बाहुबली' की इटावा सफारी पार्क में मौत हो गई है. पांच साल 11 महीने की इस शेर की मंगलवार को मौत हो गई. बता दें की इस महीने की शुरुआत में, अप्रैल से पक्षाघात से पीड़ित तीन वर्षीय नर एशियाई शेर 'केसरी' की 3 दिसंबर को मृत्यु हो गई थी. जनवरी 2018 में इटावा सफारी में ही शेरनी 'जेसिका' से जन्मे बाहुबली का यह नाम उसके अच्छे स्वास्थ्य और आकार के कारण रखा गया. सफारी के निदेशक अनिल पटेल ने बताया कि एशियाई शेर बाहुबली के शव को पोस्टमार्टम और. अन्य परीक्षण के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा गया है. “बाहुबली का इलाज अन्य वन्यजीव चिकित्सा विशेषज्ञों के परामर्श के आधार पर सफारी डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा था. हालांकि, पिछले कुछ दिनों से बिग कैट की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी. सोमवार को बाहुबली ने खाना खाना बंद कर दिया था. अंततः मंगलवार को उनका निधन हो गया,'' उन्होंने कहा.
देखें ट्वीट:
Asiatic lion ‘Bahubali’, who had been suffering from megacolon (abnormal dilatation of large intestine) for the past few months has died at #Etawah Safari park. pic.twitter.com/Pt09UUjGAO— IANS (@ians_india) December 27, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2023 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

