देश

अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर के पर बोले अखिलेश यादव- यूपी फेक एनकाउंटर का प्रदेश बन गया है

अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'आज हम मध्य प्रदेश में हैं और कुछ समय पहले यहीं से एक गाड़ी गई थी और यूपी में पलट गई थी. तब सभी ने सवाल उठाए थे कि गाड़ी कैसे पलट गई?

अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर के पर बोले अखिलेश यादव- यूपी फेक एनकाउंटर का प्रदेश बन गया है
Akhilesh Yadav (Photo Credits: Twitter)

अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'आज हम मध्य प्रदेश में हैं और कुछ समय पहले यहीं से एक गाड़ी गई थी और यूपी में पलट गई थी. तब सभी ने सवाल उठाए थे कि गाड़ी कैसे पलट गई?...यूपी फेक एनकाउंटर का प्रदेश बन गया है. अधिकारी अपनी कुर्सी बचाने के लिए अपना सबकुछ दांव पर रखकर सरकार के दबाव में यह सब कर रहे हैं.

इससे पहले अखिलेश यादव ने एक ट्वीट में बीजेपी सरकार पर हमला बोला. अखिलेश यादव ने कहा, 'झूठे एनकाउंटर करके बीजेपी सरकार सच्चे मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही है. भाजपाई न्यायालय में विश्वास ही नहीं करते हैं. आजके व हालिया एनकाउंटरों की भी गहन जांच-पड़ताल हो व दोषियों को छोड़ा न जाए. सही-गलत के फैसलों का अधिकार सत्ता का नहीं होता है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2023 07:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).