Andhra Pradesh Gas Leak: आंध्र प्रदेश में केमिकल कंपनी में गैस रिसाव, 50 से अधिक लोग बीमार पड़े
आंध्र प्रदेश के अचुतापुरम में एक केमिकल कंपनी में गैस लीक (Gas Leak) से हड़कंप मच गया. देखते दी देखते लोग बीमार पड़ने लगे. एक के बाद एक करीब 50 से ज़्यादा महिलाएं और पुरुष गैस रिसाव होने की वजह बीमार पड़ गए हैं.
Andhra Pradesh Gas Leak: आंध्र प्रदेश के अचुतापुरम में एक केमिकल कंपनी में गैस लीक (Gas Leak) से हड़कंप मच गया. देखते दी देखते लोग बीमार पड़ने लगे. एक के बाद एक करीब 50 से ज़्यादा महिलाएं और पुरुष गैस रिसाव होने की वजह बीमार पड़ गए हैं. जिनके आँखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत और बेहोशी जैसी समस्याओं के बाद लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, गैस लीक के कारणों का पता नहीं चल सका है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी में मौजूद सभी लोगों को कैंपस से बाहर निकाला जा रहा है. किसी को कंपनी के अंदरनहीं जाने दिया जा रहा है.
कापल्ले इंस्पेक्टर के मुताबिक मंगलवार रात करीब 8 बजे कर्मचारी कैंटीन गए थे. जब वे काम पर वापस आए, तब तक कुछ महिला कर्मचारियों को उल्टियां होने लगीं. करीब 50 महिलाओं को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर उनका इलाज चल रहा है.
आंध्र प्रदेश में गैस रिसाव से 50 लोग बीमार पड़े:
"The gas leak reportedly took place at the premises of Brandix. 50 people have been shifted to hospitals, and evacuation is underway at the premises. More details awaited," says SP Anakapalle #AndhraPradesh
— ANI (@ANI) August 2, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2022 11:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

