देश

Andhra Pradesh: नेल्लोर के बाद गुंटूर में पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू की जनसभा के दौरान मची भगदड़, हादसे में 3 लोगों की मौत, कई घायल

आंध्र प्रदेश में तेलगू देशम पार्टी के नेता और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू के सभा के दौरान एक बार फिर से हादसा हुआ है. रविवार को गुंटूर में एक सभा के आयोजन के भगदड़ मच गई. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं

Andhra Pradesh: नेल्लोर के बाद गुंटूर में  पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू की जनसभा के दौरान मची भगदड़, हादसे में 3 लोगों की मौत, कई घायल
चंद्रबाबू नायडू की जनसभा के दौरान मची भगदड़ (Photo Credits ANI)

आंध्र प्रदेश में तेलगू देशम पार्टी के नेता और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू (TDP leader N Chandrababu Naidu) की जन सभा के दौरान एक बार फिर से हादसा हुआ है. रविवार को गुंटूर में एक सभा के आयोजन के भगदड़ मच गई. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां पर लोगों का इलाज शुरू है. बताया जा रहा है कि यह घटना टीडीपी द्वारा आयोजित संक्रांति कनुका (विशेष राशन किट) वितरण कार्यक्रम के दौरान हुई जहां बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे.

वहीं हादसे को लेकर गुंटूर के एसपी आरिफ हाफिज ने बताया कि, गुंटूर जिले में टीडीपी नेता एन चंद्रबाबू नायडू द्वारा आयोजित एक जनसभा के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल होने की खबर है. बता दें कि हाल ही मेंनेल्लोर में चंद्रबाबू नायडू की एक जनसभा के दौरान भगदड़ मच गई थी. जिस भगदड़ की वजह से 8 लोगों की मौत हो गई थी और कि लोग घायल हुए थे.

ANI Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2023 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).