Scoot Flight Left Passengers: अमृतसर के एयरपोर्ट पर एक विमान 35 यात्रियों को छोड़कर तय समय से पहले ही टेक ऑफ कर गया. जिसके बाद यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया. एयरलाइन ने अपने सफाई में कहा है कि यात्रियों को मेल भेजकर समय बदलने की सूचना दी गई थी.

स्कूट एयरलाइन कंपनी की फ्लाइट शाम 7.55 अमृतसर से सिंगापुर के लिए रवाना होनी थी, लेकिन फ्लाइट पांच घंटे पहले ही दोपहर तीन बजे टेक ऑफ कर गई, जिसके चलते 35 यात्री एयरपोर्ट पर ही रह गए. एयरलाइन की तरफ से उन्हें बताया गया कि सभी यात्रियों को विमान का समय बदलने से संबंधित ई-मेल भेजा गया था.

इससे पहले 10 जनवरी को गो फर्स्ट (Go First) की एक फ्लाइट 50 से ज्यादा यात्रियों को छोड़कर उड़ान चली गई थी. जब फ्लाइट ने उड़ान भरी तो ये यात्री रनवे पर बस में सवार थे. लेकिन फ्लाइट इन्हें छोड़ गई और उड़ान भर गई.

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)