देश

Amritpal Singh: राजस्थान के हनुमानगढ़ में छिपा हो सकता है अमृतपाल, पाकिस्तान भागने का बना रहा प्लान!

अमृतपाल राजस्थान बॉर्डर से सीमा पार कर पाकिस्तान जा सकता है. पाकिस्तान से जुड़े राजस्थान बॉर्डर के पांच जिलों में पुलिस ने अलर्ट कर रखा है.

Amritpal Singh: राजस्थान के हनुमानगढ़ में छिपा हो सकता है अमृतपाल, पाकिस्तान भागने का बना रहा प्लान!
Amrit Pal (Photo Credit : Twitter)

27 दिन से फरार खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के राजस्थान में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है. सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल हनुमानगढ़ या गंगानगर में आकर छिप गया है. राजस्थान और पंजाब पुलिस ने गुरुवार को हनुमानगढ़ के एक गांव में छापेमारी की. बताया जा रहा है कि हनुमानगढ़ के इस गांव के एक शख्स से अमृतपाल के संबंध हैं.

गंगानगर के एक तरफ पंजाब की सीमा है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान की सीमा है. इस सीमा से पाकिस्तान से लंबे समय से हथियारों और ड्रग की तस्करी हो रही है. अमृतपाल राजस्थान बॉर्डर से सीमा पार कर पाकिस्तान जा सकता है. पाकिस्तान से जुड़े राजस्थान बॉर्डर के पांच जिलों में पुलिस ने अलर्ट कर रखा है. इन जिलों में बीकानेर, जैसलमेर बाड़मेर, गंगानगर और हनुमानगढ़ शामिल हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2023 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).