देश

Congress on Charanjit Singh Channi: अमृतपाल पर चरणजीत सिंह चन्नी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा, कहा- उनके निजी विचार से पार्टी को कोई लेना-देना नहीं

कांग्रेस ने पंजाब के पूर्व सीएम और पार्टी सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के उस बयान से खुद को अलग कर लिया है, जिसमें उन्होंने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को रिहा करने की पैरवी की थी. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा कि अमृतपाल सिंह पर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा व्यक्त किए गए विचार उनके अपने हैं.

Congress on Charanjit Singh Channi: अमृतपाल पर चरणजीत सिंह चन्नी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा, कहा- उनके निजी विचार से पार्टी को कोई लेना-देना नहीं
Congress leader Jairam Ramesh | Credit- ANI

Congress on Charanjit Singh Channi: कांग्रेस ने पंजाब के पूर्व सीएम और पार्टी सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के उस बयान से खुद को अलग कर लिया है, जिसमें उन्होंने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को रिहा करने की पैरवी की थी. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा कि अमृतपाल सिंह पर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा व्यक्त किए गए विचार उनके अपने हैं. ये किसी भी तरह से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रुख को नहीं दर्शाते हैं. दरअसल, गुरुवार को लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने अमृतपाल सिंह का नाम लिए बिना कहा था कि 20 लाख लोगों ने जिसे सांसद चुना, उसे NSA लगाकर जेल में रखा गया है. वह अपने क्षेत्र के लोगों की बात नहीं रख पा रहे हैं. क्या उसके लिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है. यह भी एक इमरजेंसी है. बीजेपी वाले हर रोज आपातकाल की बात करते हैं. लेकिन आज देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति है.

अमृतपाल पर चरणजीत सिंह चन्नी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2024 11:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).