Akbaruddin Owaisi Cop Threat: अकबरुद्दीन ओवैसी की बढ़ी मुश्किलें! सभा के दौरान पुलिस वाले को धमकाने के आरोप में हैदराबाद में केस दर्ज
हैदराबाद में चुनाव सभा के दौरान एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी द्वारा पुलिस वाले को धमकाने के मामले में मुश्किलें बढ़ सकती है. संतोष नगर SHO की शिकायत पर अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
Akbaruddin Owaisi Cop Threat: हैदराबाद में चुनाव सभा के दौरान एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी द्वारा पुलिस वाले को धमकाने के मामले में मुश्किलें बढ़ सकती है. संतोष नगर एस.एच.ओ की शिकायत पर अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस वाले को धमकाने के बाद में आईपीसी की धारा 353 (आधिकारिक कर्तव्यों में बाधा डालना) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है. अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. दक्षिण पूर्व क्षेत्र के डीसीपी रोहित राजू ने पुष्टि की है.
दरअसल मंगलवार को अकबरुद्दीन ओवैसी हैदराबाद के ललिताबाग में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान, संतोषनगर पुलिस स्टेशन के एस.एच.ओ मौके पर पहुंचे और नेताओं से बैठक को समय पर समाप्त करने के लिए कहा. इस पर एआईएमआईएम नेता गुस्से से आग बबूला हो गए और अधिकारी को खुलेआम धमकी देते हुए पुलिस वाले को वहां से जाने को कहा.
Tweet:
Hyderabad | On the complaint of the Santosh Nagar SHO, a case has been registered against (AIMIM leader) Akbaruddin Owaisi. The case has been booked under section 353 (obstructing official duties) IPC and other relevant sections: Rohit Raju, DCP South East zone
— ANI (@ANI) November 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2023 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

