देश

Akasa Air Crisis: बंद हो सकती है अकासा एयर, 43 पाटलट्स के इस्तीफे के बाद संकट में एयरलाइन, 700 उड़ानें हो सकती हैं कैंसिल

अकासा एयर के 43 पायलटों ने इस्तीफे दे दिया है, जिसके बाद एयरलाइन संकट में आ गई है. उसे अपना ऑपरेशन बंद करना पड़ सकता है. पायलटों के अचानक इस्तीफे के कारण कंपनी को सितंबर में हर दिन 24 उड़ानें कैंसिल करनी पड़ींं.

Akasa Air Crisis: बंद हो सकती है अकासा एयर, 43 पाटलट्स के इस्तीफे के बाद संकट में एयरलाइन, 700 उड़ानें हो सकती हैं कैंसिल
Akasa Air Crisis (Photo : IANS)

Akasa Air Crisis: अकासा एयर के 43 पायलटों ने इस्तीफे दे दिया है, जिसके बाद एयरलाइन संकट में आ गई है. उसे अपना ऑपरेशन बंद करना पड़ सकता है. पायलटों के अचानक इस्तीफे के कारण कंपनी को सितंबर में हर दिन 24 उड़ानें कैंसिल करनी पड़ींं. एयरलाइन ने मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में यह जानकारी दी.

अकासा एक दिन में 120 उड़ानें ऑपरेट करती है. इस महीने 600-700 फ्लाइट कैंसिल हो सकती हैं. अगस्त में भी उसे 700 उड़ानें कैंसिल करनी पड़ी थीं. अकासा का मार्केट शेयर अगस्त में कम हो कर 4.2% पर आ गया. जुलाई में यह 4.2% था.

एयरलाइन उन पायलटों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग कर रही है जो अनुबंध संबंधी नोटिस अवधि पूरी किए बिना चले गए हैं. कंपनी मुआवजे के रूप में लगभग 22 करोड़ रुपए की मांग कर रही है. अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अकासा को हरी झंडी दे दी गई है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2023 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).