Air India Flight Cancelled: भीषण जंग के बीच दिल्ली से इजराइल के लिए एयर इंडिया की उड़ान रद्द, हवाई यात्रा होगी प्रभावित
फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने इजरायल पर महज 20 मिनट में 5 हजार रॉकेट दागे. इस अटैक में इजरायल के 40 लोगों की मौत हो गई. हमास के हमले के बाद इजरायल ने 'युद्ध' की घोषणा कर दी है.
हमास आतंकियों का इजराइल पर हमला: 07 अक्टूबर 2023 को दिल्ली से तेल अवीव के लिए एयर इंडिया की उड़ान और तेल अवीव से दिल्ली की वापसी उड़ान AI140 को रद्द कर दिया गया है. एयर इंडिया ने कहा कि हमारे मेहमानों और चालक दल के हित और सुरक्षा के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है. यात्रियों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार हर संभव सहायता दी जा रही है.
फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने इजरायल पर महज 20 मिनट में 5 हजार रॉकेट दागे. इस अटैक में इजरायल के 40 लोगों की मौत हो गई. हमास के हमले के बाद इजरायल ने 'युद्ध' की घोषणा कर दी है.
इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा कि हमने हमास के हमले के जवाब में ऑपरेशन 'आयरन स्वॉर्ड्स' शुरू किया है. इसके जरिए हवा, जमीन और समुद्र से गाजा पट्टी में रॉकेटों की बौछार कर रहे हैं. इजरायली वायु सेना के दर्जनों लड़ाकू विमानों ने पूरे गाजा पट्टी में आतंकवादी संगठन हमास के 17 सैन्य परिसरों और 4 हेडक्वार्टर पर हमला किया है.
Hamas terrorists' attack on Israel | An Air India Flight from Delhi to Tel Aviv on 07 October 2023 and the return flight AI140 from Tel Aviv to Delhi has been cancelled in the interests and safety of our guests and crew. Passengers are being extended all support, as per their… pic.twitter.com/VdynXz0M6F
— ANI (@ANI) October 7, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2023 07:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

