Plane Precautionary landing: विमान में आई जलने और प्याज की दुर्गंध, वापस लौटी एयर इंडिया की फ्लाइट
केरल से 175 यात्रियों को लेकर शारजाह के लिए रवाना हुए एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में तेज बदबू और जलने की गंध आने की वजह से उसे वापस लौटना पड़ा.
कोच्चि. केरल से 175 यात्रियों को लेकर शारजाह (Sharjah) के लिए रवाना हुए एअर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) के विमान में तेज बदबू और जलने की गंध आने की वजह से उसे वापस लौटना पड़ा. इस दुर्गंध की वजह विमान के कार्गो (माल) क्षेत्र में रखे प्याज के एक डिब्बे को माना जा रहा है. किसी ने विमान के अंदर दुर्गंध की सूचना दी थी, इसलिए एहतियात के तौर पर विमान को वापस लाने का फैसला लिया गया. विमान में सवार कांग्रेस के विधायक मैथ्यू कुझलनादन ने कहा कि यात्रियों के बीच गहमागहमी और असमंजस का माहौल था, लेकिन विमान को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया.
STORY | Air India Express flight makes precautionary landing at Kochi
READ: https://t.co/JT3aAwqaJV
(PTI File Photo) pic.twitter.com/sTSWlS3ije
— Press Trust of India (@PTI_News) August 3, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2023 09:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

