देश

Attack on Asaduddin Owaisi: AIMIM प्रमुख ओवैसी को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा, उनकी गाड़ी पर फायरिंग के बाद केंद्र सरकार ने लिया फैसला

सूत्रों के अनुसार भारत सरकार ने एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी की सुरक्षा की समीक्षा की और उन्हें तत्काल प्रभाव से सीआरपीएफ की जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है.

Attack on Asaduddin Owaisi: AIMIM प्रमुख ओवैसी को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा, उनकी गाड़ी पर फायरिंग के बाद केंद्र सरकार ने लिया फैसला
असदुद्दीन ओवैसी (Photo Credit : Twitter)

Asaduddin Owaisi Attack: एआईएमआईएम (All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi ) की गाड़ी पर उत्तर प्रदेश के मेरठ में गोलीबारी के बाद  सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने को लेकर फैसला लिया है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि सरकार ने तत्काल प्रभाव से उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने के लिए कहा है. बता दें कि कल शाम को छिजारसी टोल गेट पर उनकी गाड़ी फायरिंग हुई थी. जिसके बाद ओवैसी ने ट्वीट कर कहा “कुछ देर पहले छिजारसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियाँ चलाई गयी. 4 राउंड फ़ायर हुए. 3-4 लोग थे, सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए. मेरी गाड़ी पंक्चर हो गयी, लेकिन मैं दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहाँ से निकल गया. हम सब महफ़ूज़ हैं. अलहमदु’ लिलाह.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2022 11:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).