Lucknow Shocker: लखनऊ में छात्रा से चलती ई-रिक्शा में छेड़छाड़, जान बचाने के लिए कूदी; CCTV में कैद हुई वारदात
लखनऊ में महिला सुरक्षा के दावों की पोल उस वक्त खुल गई जब एक छात्रा के साथ चलती ई-रिक्शा में छेड़छाड़ का मामला सामने आया. घटना 19 मई की है, जब छात्रा बर्लिंगटन स्क्वायर से इंटीग्रल यूनिवर्सिटी जा रही थी.
Lucknow Shocker: लखनऊ में महिला सुरक्षा के दावों की पोल उस वक्त खुल गई जब एक छात्रा के साथ चलती ई-रिक्शा में छेड़छाड़ का मामला सामने आया. घटना 19 मई की है, जब छात्रा बर्लिंगटन स्क्वायर से इंटीग्रल यूनिवर्सिटी जा रही थी. रास्ते में रिक्शा में बैठे लड़कों ने उसके साथ बदतमीजी शुरू कर दी. ड्राइवर ने रिक्शा रोकने से इनकार कर दिया, और एक लड़के ने उसका मुंह दबा दिया. घबराकर छात्रा चलती रिक्शा से कूद गई और घायल हो गई.
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढें: लखनऊ अस्पताल अग्निकांड: जांच समिति ने रिपोर्ट सौंपी, सिफारिशों को लागू करने का निर्देश
लखनऊ में छात्रा से चलती ई-रिक्शा में छेड़छाड़
लखनऊ में एक नर्सिंग की छात्रा ने अपनी आबरू बचाने के लिए तेज़ी से भाग रहे ई-रिक्शा से छलांग लगा दी। ई-रिक्शा में सवार होने के बाद रिक्शा चालक और उसके दोस्तों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। चिल्लाने पर मुंह बंद कर दिया। पुलिस ने इन सभी दरिंदो को गिरफ्तार कर लिया है। pic.twitter.com/y9XO6zaDdd
— Vinod Kumar Mishra (@vinod9live) May 23, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2025 08:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

