देश

Thane Building Fire Video: महाराष्ट्र में आग का तांडव! ठाणे की इमारत में 10 मंजिलों पर एक साथ लगी भयानक आग

आग लगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इमारत से ऊंचे लपटें उठती दिखाई दे रही हैं. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम कर रही हैं.

Thane Building Fire Video: महाराष्ट्र में आग का तांडव! ठाणे की इमारत में 10 मंजिलों पर एक साथ लगी  भयानक आग

Fire Breaks Out At A Multi-Storey Building in Thane: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक बहुमंजिला इमारत में शनिवार की शाम को आग लग गई. आग लगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इमारत से ऊंचे लपटें उठती दिखाई दे रही हैं. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम कर रही हैं.

फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. हालांकि, आग लगने का कारण और कितने फ्लैट्स को नुकसान पहुंचा है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. दमकल विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आग इमारत के ऊपरी मंजिलों में लगी है और धुआं आसपास के इलाकों में फैल गया है.

इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2024 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).