Video: एक साल पहले उद्घाटन हुए दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ बड़ा सा गड्डा, कभी भी हो सकता है हादसा
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट केंद्र सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट था. लेकिन अब इसकी गुणवत्ता पर ही सवाल खड़े हो गए है. क्योंकि एक्सप्रेसवे के बीच में एक बड़ा सा गड्डा हो गया है. जिसके कारण कभी भी हादसा हो सकता है.
Video: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट केंद्र सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट था. लेकिन अब इसकी क्वालिटी पर ही सवाल खड़े हो गए है. क्योंकि एक्सप्रेसवे के बीच में एक बड़ा सा गड्डा हो गया है. जिसके कारण कभी भी हादसा हो सकता है.हालांकि सावधानी को लेकर इस एक्सप्रेसवे को थोड़ी दूर के लिए बंद किया गया है. जानकारी के मुताबिक़ भांडारेज इंटरचेंज के पास पिलर नंबर 182.300 के पास ये गड्डा हुआ है. इसके बाद एनएचएआई के अधिकारियों में हडकंप मच गया है. अब ऐसे में इस गड्डे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है. कंपनी इसकी मरम्मत में जुट गई है.ये एक्सप्रेसवे राजस्थान के कई जिलों से होकर गुजरता है. कुछ दिनों पहले एक एसयूवी के हवा में उछलने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. भारी बारिश के कारण कई सड़कों का नुकसान हुआ है. इसी वजह से इस एक्सप्रेसवे में भी गड्डा हुआ है. ये भी पढ़े :Delhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार और ट्रक की भिडंत में चार लोगों की मौत, छह अन्य घायल
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ गड्डा
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मिट्टी धंसने से बना गहरा गड्ढा, एक साल पहले हुआ था उद्घाटन#delhimumbaiexpressway pic.twitter.com/5WBOmlta8M
— Yashpal Singh Sengar यशपाल सिंह सेंगर (@YASHPALSINGH11) September 17, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2024 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

