7th Pay Commission: कर्मचारियों के वेतन में 27% से अधिक की बढ़ोतरी, कर्नाटक सरकार ने कर दी घोषणा
कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 27.5% की बढ़ोतरी की है. सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद राज्य कैबिनेट ने सोमवार को इस फैसले पर अपनी मुहर लगाई है.
7th Pay Commission: कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 27.5% की बढ़ोतरी की है. सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद राज्य कैबिनेट ने सोमवार को इस फैसले पर अपनी मुहर लगाई है. जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ 1 अगस्त 2024 से मिलने लगेगा. कर्नाटक सरकार को इस कार्यान्वयन पर सालाना 17,440.15 करोड़ रूपये का अतिरिक्त खर्च आएगा. वेतन में वृद्धि का उद्देश्य सात लाख सरकारी कर्मचारियों के मनोबल और उत्पादकता को बढ़ावा देना है, जिससे बदले में अधिक कुशल सार्वजनिक सेवाएं मिल सकें. इससे पहले मार्च 2023 में बसवराज बोम्मई की सरकार ने कर्मचारियों के वेतन में 17% की बढ़ोतरी की थी.
कर्मचारियों के वेतन में 27% से अधिक की बढ़ोतरी
7th Pay Commission: Karnataka Announces Over 27% Salary Hike For Employees https://t.co/iAr5I8zSZa pic.twitter.com/ELSLJTJbMR
— NDTV (@ndtv) July 16, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2024 09:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

