Lucknow Shocker: तेज बारिश का कहर! लखनऊ के कल्याणपुर में इलेक्ट्रिक के पोल का शॉक लगने से 4 गायों की मौत;VIDEO
देश के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है. अब तक इस बारिश में बिजली गिरने से और बिजली का करंट लगने से कई लोग अपनी जान गंवा चुके है. अब लखनऊ के कल्याणपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है.
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: देश के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है. अब तक इस बारिश में बिजली गिरने से और बिजली का करंट लगने से कई लोग अपनी जान गंवा चुके है. अब लखनऊ के कल्याणपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. केशव विहार क्षेत्र में एक बिजली के पोल में करंट आने की वजह से चार गायों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है की पोल में करंट आने की शिकायत गांव के लोगों ने प्रशासन से की थी. बावजूद इसके कोई सुध नहीं ली गई. इस लापरवाही के कारण चार बेजुबानों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. बता दें की इस समय लखनऊ जिले में भी जोरदार बारिश हो रही है. सामने आएं वीडियो में देख सकते है कि पानी बह रहा है और चार गाय मृत पड़ी हुई है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @santosh88520395 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Aligarh: दादों में 28 भेड़ और 1 बकरी की रहस्यमय मौत, पुलिस को जंगली जानवर के हमले का संदेह
करंट लगने से गायों की मौत
लखनऊ के कल्याणपुर स्थित केशव विहार में नगर निगम की लापरवाही के कारण पोल में करंट उतरने से चार गायों की मौत हो गई। इस मौत का जिम्मेदार कौन है?#Lucknow #Nagarnigam#PuriStampede#PuriRathYatra@SushmaKharkwal
— समग्र विचार न्यूज़ (@santosh88520395) June 29, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2025 08:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

