300 करोड़ नकद! धीरज साहू के बेहिसाब कैश को गिनते-गिनते RBI कर्मचारियों के छुटे पसीने, 176 बैगों में से 136 की गिनती बाकी
कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से बरामद कैश की गिनती खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. चार दिन बाद भी नोटों की गिनती लगातार जारी है.
कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से बरामद कैश की गिनती खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. चार दिन बाद भी नोटों की गिनती लगातार जारी है. 136 बैग में भरे कैश की गिनती होनी है, लेकिन सामने आया है कि अभी भी कुछ बैग खुलने बाकी है, जबकि जब्त की गई रकम अब 300 करोड़ तक पहुंच सकती है.
एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक भगत बेहरा ने बताया कि "...हमने मशीनों और जनशक्ति की संख्या बढ़ा दी है. 176 बैगों में से हमने लगभग 40 बैगों की गिनती कर ली है. हम आज या कल तक गिनती पूरी करने की कोशिश करेंगे..."
#WATCH | SBI Regional Manager, Bhagat Behera says, "...We have increased the number of machines & the manpower. Out of the 176 bags we have counted around 40 bags. We will try to complete the counting by today or tomorrow..." https://t.co/kMaDwOU3aL pic.twitter.com/K6dcox1oAm
— ANI (@ANI) December 9, 2023
धीरज साहू के यहां पकड़ा गया कैश, किसी भी एजेंसी द्वारा एक ही ऑपरेशन में पकड़ा गया "अब तक का सबसे अधिक" काला धन हैं. कैश के अलावा उनके पास से 3 सूटकेस ज्वेलरी मिली है. अभी तक 250 करोड़ रुपये से अधिक नकदी जब्त की जा चुकी है. ओडिशा में सरकारी बैंक शाखाओं में लगातार नकदी जमा की जा रही है. ये नोट अधिकतर 500 रुपये के हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2023 08:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

