देश

BREAKING NEWS: झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन, JMM के दिग्गज नेता ने दुनिया को कहा अलविदा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम के संस्थापक शिबू सोरेन का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके बेटे और मौजूदा सीएम हेमंत सोरेन ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है.

BREAKING NEWS: झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन, JMM के दिग्गज नेता ने दुनिया को कहा अलविदा
(Photo Credits ANI)

Former Jharkhand Chief Minister Shibu Soren Passes Away: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम के संस्थापक शिबू सोरेन का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके बेटे और मौजूदा सीएम हेमंत सोरेन ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है. शिबू सोरेन लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछले एक महीने से दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे. उनकी सेहत पिछले महीने स्ट्रोक और किडनी की बीमारी के कारण बिगड़ गई थी. शिबू सोरेन ने झारखंड राज्य के गठन में अहम भूमिका निभाई थी और उन्हें दिशोम गुरु के नाम से जाना जाता था. उनके जाने से राजनीति में एक युग का अंत हो गया है.

हेमंत सोरेन ने कहा, "आज मैं शून्य हो गया हूं." फैंस और समर्थकों में शोक की लहर है, और लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2025 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).