Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' में बाइक एक्सीडेंट केस को लेकर रजत दलाल और तजिंदर सिंह बग्गा में तीखी बहस, रजत ने दी चेतावनी "हिसाब से बात करो" (Watch Promo)
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 18' की शुरुआत होते ही घर के अंदर बहस का सिलसिला भी शुरू हो गया है. हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में रजत दलाल और तजिंदर सिंह बग्गा के बीच पहली बड़ी बहस देखने को मिली.
Bigg Boss 18: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 18' की शुरुआत होते ही घर के अंदर बहस का सिलसिला भी शुरू हो गया है. हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में रजत दलाल और तजिंदर सिंह बग्गा के बीच पहली बड़ी बहस देखने को मिली. प्रोमो में दोनों कंटेस्टेंट जेल के अलग-अलग तरफ बैठे नजर आते हैं. तजिंदर बग्गा ने रजत दलाल के पुराने बाइक एक्सीडेंट केस का जिक्र किया, जिससे रजत भड़क गए. उन्होंने बग्गा को चेतावनी देते हुए कहा, "झूठ क्यों बोल रहे हो? ये गेट बीच में है भाईसाब, मैं दो मिनट में मज़ाक बना दूंगा. हिसाब से बात करो, नहीं तो मैं भूत बना दूंगा."
'बिग बॉस 18' का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे कलर्स टीवी पर होगा, जहां इस सीजन के नए ट्विस्ट और टर्न्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन जारी रहेगा.
रजत दलाल और तजिंदर सिंह बग्गा के बीच पहले दिन 'बिग बॉस 18' के घर में हुई बहस
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2024 05:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

