The Kashmir Files बनाने वाले विवेक अग्निहोत्री का चैलेंज, कहा- एक भी सीन या डायलॉग को झूठा साबित करके दिखाएं, तो छोड़ दूंगा यह इंडस्ट्री
अग्निहोत्री ने एक वीडियो जारी कर कहा "कश्मीर फाइल्स बनाने से पहले 700 लोगों के इंटरव्यू लिए गए थे. क्या वह लोग जिनके मां-बाप, भाई-बहनों को मार दिया गया और रेप किया गया क्या वो प्रोपेगेंडा और अश्लील बात कर रहे थे."
The Kashmir Files Controversy: एक बार फिर 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) पर विवाद शुरू हो गया है. विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की यह फिल्म एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है. हाल ही में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के ज्यूरी हेड नदव लापिड ने कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी इस फिल्म को भद्दी और प्रोपेगेंडा पर आधारित फिल्म बताया, जिसके बाद देश में इस पर फिर से बहस शुरू हो गई.
सोशल मीडिया पर अग्निहोत्री ने एक वीडियो जारी कर फिल्म का विरोध करने वालों को खुली चुनौती दी. उन्होंने कहा कि द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) के एक भी सीन या डायलॉग को झूठा साबित करके दिखाएं, तो वह यह इंडस्ट्री छोड़ देंगे. उन्होंने कहा कि "कश्मीर फाइल्स बनाने से पहले 700 लोगों के इंटरव्यू लिए गए थे. क्या वह लोग जिनके मां-बाप, भाई-बहनों को मार दिया गया और रेप किया गया क्या वो प्रोपेगेंडा और अश्लील बात कर रहे थे. आज भी कश्मीर में हिंदुओं को चुन चुन कर मारा जाता है. क्या यह भी प्रोपेगेंडा है ?
Terror supporters and Genocide deniers can never silence me.
Jai Hind. #TheKashmirFiles #ATrueStory pic.twitter.com/jMYyyenflc
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) November 29, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2022 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

