बॉलीवुड

Salman Khan Death Threat: सलमान खान को मौत की धमकी देने वाले 16 साल के लड़के को ठाणे से किया गया गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने की तुरंत कार्रवाई 

जान से मारने की धमकियों के बीच मुंबई पुलिस ने सलमान खान को एक बार नहीं बल्कि कई बार वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है.

Salman Khan Death Threat: सलमान खान को मौत की धमकी देने वाले 16 साल के लड़के को ठाणे से किया गया गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने की तुरंत कार्रवाई 
सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

Salman Khan Death Threat: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को मिलने वाली धमकियों का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. बीती रात सलमान खान को जान से मारने की एक और धमकी मिली पर इस बार धमकी देने वाले ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम पर कॉल कर धमकी दी. उसे पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस ने 8 घंटों का लंबा ऑपरेशन चलाया. करीबन 10 किलोमीटर तक उसका पीछा करके पकड़ लिया. बाद में पता चला कि धमकी देने वाला शख्स तो नाबालिग है. यह  ठाणे का रहने वाला है, जिसकी उम्र 16 साल है. धमकी देने वाले किशोर का नाम रॉकी भाई बताया जा रहा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2023 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).