बॉलीवुड

Sikandar Nache Song: ‘सिकंदर नाचे’ गाने में सलमान खान और रश्मिका मंदाना का जबरदस्त डांस, मचा इंटरनेट पर धमाल (Watch Video)

सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘सिकंदर’ का तीसरा गाना ‘सिकंदर नाचे’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. मंगलवार (18 मार्च) को मेकर्स ने इस हाई-एनर्जी डांस नंबर को जारी किया, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है.

Sikandar Nache Song: ‘सिकंदर नाचे’ गाने में सलमान खान और रश्मिका मंदाना का जबरदस्त डांस, मचा इंटरनेट पर धमाल (Watch Video)

Sikandar Nache Song: सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘सिकंदर’ का तीसरा गाना ‘सिकंदर नाचे’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. मंगलवार (18 मार्च) को मेकर्स ने इस हाई-एनर्जी डांस नंबर को जारी किया, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. पहले टीजर ने ही फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया था, और अब पूरा गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. इस गाने में सलमान खान और रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री बेहद शानदार नजर आ रही है. गाने की धुन और इसके अरबी फ्लेवर ने इसे एक बेहतरीन पार्टी सॉन्ग बना दिया है. म्यूजिक JAM8 ने कंपोज किया है, जबकि अमित मिश्रा, आकासा और सिद्धांत मिश्रा ने इसे अपनी आवाज दी है. Salman Khan Sikandar Teaser: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का टीजर जारी, दमदार डायलॉग्स और जबरदस्त एक्शन का धमाका

ए.आर. मुरुगदॉस द्वारा निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर में सलमान खान और रश्मिका मंदाना के अलावा काजल अग्रवाल, सत्यराज, शर्मन जोशी और प्रतीक बब्बर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का भव्य थिएट्रिकल रिलीज 30 मार्च, 2025 को तय किया गया है.

देखें सिकंदर नाचे गाना:

 

Watch ‘Sikandar’ Title Track ‘Sikandar Naache’

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2025 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).