बॉलीवुड

Raju Srivastava के परिवार ने स्पेशल मैसेज पोस्ट करके Amitabh Bachchan का किया धन्यवाद, लिखा- आप उनके अंदर पूरा बसे हुए थे

दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद उनके परिवार ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का शुक्रियादा करते हुए सोशल मीडिया पर एक स्पेशल नोट साझा किया है.

Raju Srivastava के परिवार ने स्पेशल मैसेज पोस्ट करके Amitabh Bachchan का किया धन्यवाद, लिखा- आप उनके अंदर पूरा बसे हुए थे
राजू श्रीवास्तव और अमिताभ बच्चन (Photo Credits: Facebook)

Raju Srivastava's family special note for Amitabh Bachchan: दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद उनके परिवार ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का शुक्रियादा करते हुए सोशल मीडिया पर एक स्पेशल नोट साझा किया है. उन्होंने लिखा, "इस कठिन समय के दौरान हर एक दिन, आपकी प्रार्थनाओं ने हमें भरपूर शक्ति और समर्थन दिया, जिसे हम हमेशा याद रखेंगे. आप मेरे पिता के आदर्श, प्रेरणा, प्रेम और गुरु थे. जब से पहली बार पिताजी ने आपको बड़े पर्दे पर देखा है, आप उनके भीतर हमेशा के लिए बस गए थे. उन्होंने न सिर्फ आपको ऑन-स्क्रीन बल्कि ऑफ भी फॉलो किया. उन्होंने अपने फोन के कॉन्टेक्ट में आपका नंबर 'गुरु जी' के रूप में सेव किया था.  आपके ऑडियो क्लिप को सुनने पर उनका रियेक्ट करना, स्पष्ट रूप से ये दिखाता है कि आप उनके लिए कितना महत्त्व रखते थे. मेरी मां शिखा, भाई आयुष्मान श्रीवास्तव, मेरा पूरा परिवार और मैं अंतरा श्रीवास्तव, आपकी सदा आभारी हूं. उन्हें विश्व स्तर पर जो प्यार और प्रशंसा मिलती है, वह सब आपकी वजह से है. आपको हार्दिक नमन."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2022 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).