बॉलीवुड

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer Out Day: सलमान खान धमाकेदार वापसी को तैयार, जानें कब और कहां देखें 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर?

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. हाल ही में 'किसी का भाई किसी की जान' की ट्रेलर रिलीज डेट की अनाउंसमेंट हुई हैं.

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer Out Day: सलमान खान धमाकेदार वापसी को तैयार, जानें कब और कहां देखें 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर?
(Photo : Youtube/Salman Khan Films)

'Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan' Trailer Gets A Release Date: सलमान खान की आने वाली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए 10 अप्रैल का दिन खास होने वाला है. 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म के निर्माताओं ने खुलासा किया है कि फिल्म का ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा और हर कोई इसका स्वागत करने के लिए तैयार है. ट्रेलर के अलावा, निर्माताओं ने फिल्म का एक छोटा बीटीएस वीडियो भी जारी किया है.

कब रिलीज होगा 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर

सुपरस्टार सलमान खान ने 'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर रिलीज डेट का एलान किया है, जिसके अनुसार 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर कल यानी 10 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा.

बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. रिलीज के पहले इस फिल्म का एक और मोशन पोस्टर रिलीज किया था, जिसमें सलमान खान हाथ खंजर लिए हुए नजर आ रहे हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2023 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).