बॉलीवुड

Khwaabon Ka Jhamela Trailer: ‘ख्वाबों का झमेला’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, सयानी गुप्ता ने इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर बनकर प्रतीक बब्बर को सिखाए इश्क के गुर (Watch Video)

सयानी गुप्ता, प्रतीक बब्बर, और कुब्रा सैत की मुख्य भूमिकाओं से सजी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘ख्वाबों का झमेला’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है. दानिश असलम द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नए और बोल्ड विषयों को शामिल किया गया है.

Khwaabon Ka Jhamela Trailer: ‘ख्वाबों का झमेला’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, सयानी गुप्ता ने इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर बनकर प्रतीक बब्बर को सिखाए इश्क के गुर (Watch Video)

Khwaabon Ka Jhamela Trailer: सयानी गुप्ता, प्रतीक बब्बर, और कुब्रा सैत की मुख्य भूमिकाओं से सजी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘ख्वाबों का झमेला’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है. दानिश असलम द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नए और बोल्ड विषयों को शामिल किया गया है. यह फिल्म 8 नवंबर से जियोसिनेमा पर स्ट्रीम की जाएगी. फिल्म की कहानी एक ऐसे युवा की है जो ब्रेकअप के बाद जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है. इसी दौरान उसकी मुलाकात एक नई लड़की से होती है, जो फिल्म सेट्स पर इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर के रूप में काम करती है. बता दें कि इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर का काम इंटिमेट सीन को कलाकारों की सहूलियत के हिसाब से फिल्माना होता है.

जब कहानी का मुख्य किरदार उससे अपने निजी जीवन में सुधार के लिए मदद मांगता है, तो दोनों के बीच केमिस्ट्री देखने लायक बन जाती है. इस कहानी में एक दिलचस्प रोड ट्रिप भी शामिल है, जो रोमांच को और बढ़ा देती है. ‘ख्वाबों का झमेला’ की यह अनोखी प्रेम कहानी दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है.

‘ख्वाबों का झमेला’ ट्रेलर:

Watch the Trailer of 'Khwaabon Ka Jhamela':

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2024 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).