मनोरंजन

Hina Khan Wins Big at OTT Play Awards 2025: 'गृहलक्ष्मी' के लिए हिना खान को मिला ओटीटी प्ले अवॉर्ड, बोलीं - ‘यह बहुत खास है’ (Watch Video)

टेलीविजन और ओटीटी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान को ओटीटी प्ले अवॉर्ड 2025 में गृहलक्ष्मी के लिए ‘प्रॉमिसिंग एक्टर (फीमेल)’ का अवॉर्ड मिला है. इस उपलब्धि पर हिना ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया.

Hina Khan Wins Big at OTT Play Awards 2025: 'गृहलक्ष्मी' के लिए हिना खान को मिला ओटीटी प्ले अवॉर्ड, बोलीं - ‘यह बहुत खास है’ (Watch Video)
Hina Khan (Photo Credits: Instagram)

Hina Khan Wins Big at OTT Play Awards 2025: टेलीविजन और ओटीटी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान को ओटीटी प्ले अवॉर्ड 2025 में गृहलक्ष्मी के लिए ‘प्रॉमिसिंग एक्टर (फीमेल)’ का अवॉर्ड मिला है. इस उपलब्धि पर हिना ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया. हिना ने अपनी स्पीच शेयर करते हुए लिखा, “मेरे करियर के 16 सालों में मैंने कई अवॉर्ड जीते हैं, लेकिन यह पहला अवॉर्ड है, जिसकी स्पीच मैंने पोस्ट की है. गृहलक्ष्मी की शूटिंग के दौरान मैं एक कठिन दौर से गुजर रही थी, इसलिए यह अवॉर्ड मेरे लिए बेहद खास है.”

उन्होंने गृहलक्ष्मी की पूरी टीम, खासकर निर्माता कौशिक इजारदार का आभार व्यक्त किया. हिना ने एपिकॉन और आदित्य पिट्टी को भी धन्यवाद दिया और साथ ही अपारशक्ति खुराना और कुब्रा सैत की तारीफ की. हिना ने अपने नए लुक पर भी फैंस की राय मांगी है.

हिना खान की स्पीच:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2025 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).