बॉलीवुड

Jayasurya Sexual Assault Case: जयसूर्या ने अपने ऊपर गले यौन उत्पीड़न के आरोपों को बताया ‘फर्जी’, मीडिया से बातचीत में दी सफाई (Watch Video)

मलयालम अभिनेता जयराम हाल ही में यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के आरोपों का सामना कर रहे हैं, जिन्हें उन्होंने 'फर्जी' करार दिया है. मीडिया से बातचीत के दौरान जयसूर्या ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनके खिलाफ लगे आरोप निराधार हैं.

Jayasurya Sexual Assault Case: जयसूर्या ने अपने ऊपर गले यौन उत्पीड़न के आरोपों को बताया ‘फर्जी’, मीडिया से बातचीत में दी सफाई (Watch Video)

Jayasurya Sexual Assault Case: मलयालम अभिनेता जयराम हाल ही में यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के आरोपों का सामना कर रहे हैं, जिन्हें उन्होंने 'फर्जी' करार दिया है. मीडिया से बातचीत के दौरान जयसूर्या ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनके खिलाफ लगे आरोप निराधार हैं. यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक महिला सहकर्मी ने शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि जयसूर्या ने उनके प्रति अवांछित यौन संकेत दिए. इसके बाद, 28 अगस्त को कान्टोनमेंट पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 354 के तहत पहला एफआईआर दर्ज किया गया. वहीं, दूसरी महिला अभिनेत्री ने करमाना पुलिस स्टेशन में भी आईपीसी की धारा 354 और 354सी के तहत एक और मामला दर्ज कराया, जिसमें दावा किया गया कि जयसूर्या ने 2013 में थोडुपुझा में एक फिल्म के सेट पर उनका यौन उत्पीड़न किया.

जयसूर्या ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि 2013 में ऐसा कोई वाकया हुआ ही नहीं, क्योंकि उस फिल्म की शूटिंग 2011 में ही खत्म हो चुकी थी और वह किसी अन्य स्थान पर फिल्माई गई थी. उन्होंने फर्जी आरोपों पर चिंता जताते हुए कहा, "यह चिंताजनक है कि आजकल लोग किसी के खिलाफ ऐसे गलत आरोप लगा रहे हैं. मेरे पास अपनी बात रखने का मंच है, लेकिन कई और लोगों के पास ऐसा मौका नहीं होता. इससे कई परिवारों को नुकसान हो सकता है."

जयसूर्या ने यौन उत्पीड़न के आरोपों से किया इनकार

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2024 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).