बॉलीवुड

Deepika Spotted with Daughter Dua: अपनी बेटी दुआ के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं दीपिका पादुकोण, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल (Watch Video)

बॉलीवुड की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण हाल ही में पहली बार अपनी नवजात बेटी दुआ के साथ नजर आईं. दीपिका को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां वह बेंगलुरु से लौट रही थीं.

Deepika Spotted with Daughter Dua: अपनी बेटी दुआ के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं दीपिका पादुकोण, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल (Watch Video)
Deepiak Padukone (Photo Credits: Instagram)

Deepika Spotted with Daughter Dua: बॉलीवुड की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण हाल ही में पहली बार अपनी नवजात बेटी दुआ के साथ नजर आईं. दीपिका को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां वह बेंगलुरु से लौट रही थीं. दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह ने 8 सितंबर को अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया था. इसके बाद दीपिका अपनी बेटी के साथ कुछ समय बिताने के लिए बेंगलुरु में अपने माता-पिता के घर चली गई थीं.

मुंबई लौटते वक्त दीपिका बेहद सिंपल और ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं. एयरपोर्ट पर दीपिका ने आरामदायक ड्रेस पहनी हुई थी और उनकी बेटी दुआ को बड़े ही प्यार से गोद में संभाल रखा था. फैंस और पैपराज़ी ने दीपिका को बेटी के साथ देखकर खुशी जताई और उनके लुक की खूब तारीफ की. दीपिका और रणवीर ने अपनी बेटी के जन्म की घोषणा के साथ ही फैंस से दुआएं और प्यार मांगा था. उनकी यह झलक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फैंस अब दीपिका और रणवीर की फैमिली फोटोज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

बेटी दुआ के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं दीपिका:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HT City (@htcity)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2024 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).